रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। राजधानी की सरकारी शराब भट्टियो में ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। शहरी और ग्रामीण इलाको में ओवर रेट शराब बेची जा रही है। स्टेशन और टिकरापारा और टाटीबंध शराब भट्टी में पर्चेस टेस्ट से खुलासा हुआ। इन शराब दुकानो में पदस्थ सेल्समेन और सुपरवाइजर ओवररेटिंग कर रहे हैं। ये लोग बोतल पर प्रिंट सरकारी दाम को मिटाकर धड़ल्ले से ओवररेटिंग कर रहे। शौकीनों की शिकायत है कि 190 वाली 200 में और 150 वाली 200 में बेच रहे हैं। शौकीन खरीदारों से शराब भट्टियों में पदस्थ एजेंसी कर्मचारियों ने ओवररेटिंग करवाने की बात स्वीकार रहे हैं। लखोली शराब भट्टी में पदस्थ कर्मचारियों ने ओवररेटिंग की बात स्वीकारा है। प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी पूर्ववर्ती सरकार में हुए घोटाले में शामिल हैं। पूर्व में ऐसा करते पकड़े गए सुपरवायजर,फील्ड ऑफिसर समेत कोर्डिनेटर अभी भी काम कर रहे हैं। जबकि इनमें से कई ब्लैकलिस्ट हो चुके हैं। शौकीनों में भारी आक्रोश है वे ओवररेटिंग बंद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं आबकारी अमले की चुप्पी बनी हुई है।
पांच दिनों में 54 करोड़ से अधिक की शराब बिकी
नवंबर के बीते पांच दिनों यानी दीपावली से पहले ही 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की शराब बिकी। यह पिछले साल इन्हीं दिनों की तुलना में 7.8 प्रतिशत अधिक है। रकम के हिसाब से करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपए है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये रही थी।