रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। रायपुर रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में जारी निर्माण कार्यों के लिए अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन को जोन 2 कमिश्नर पी. डी. धृतलहरे ने नोटिस जारी कर 25 हजार जुर्माना लगाया। ठेकेदार को अगले 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने आज रमण मन्दिर वार्ड 14 में स्कूटी पर निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान रेल्वे स्टेशन गेट नम्बर 2 से फाफाडीह चौक तक रोड डिवाइडर में फैली मिट्टी और उसके कारण फैली गन्दगी और धूल से राहगीरों को हो रही अत्यंत असुविधा को देखा। सभापति ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रेल्वे के अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन के कर्मियों को जमकर फटकार लगायी और रेल अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर तत्काल सम्बंधित ठेकेदार को तलब कर नोटिस देन जुर्माना करने के कड़े निर्देश दिए।