रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं आयुक्तों उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी तथा शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
एक जानकारी अनुसार डेका को बताया गया कि प्रकरणों की पेंडेंसी आयोग में आयुक्त ने होने से सुनवाई टल रही थी ? करीब डेढ़ वर्ष तक आयोग में एक ही आयुक्त रहें हैं। और अब आयोग में एक मुख्य आयुक्त समेत 4 आयुक्त हैं। इनके हर कोर्ट में 7-8 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। अधिकांश मामले पंचायत ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, वन और पुलिस विभाग से हैं। यह भी बताया गया है कि इनमें से 51 प्रतिशत मामले अकेले 10 एक्टीविस्टों के हैं।