रायपुर
फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोहों पर भी कड़ी कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर सरकार सख्त है। प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे लोगों की पहचान की जाएगी। इसके लिए 15 नवंबर से 15 जनवरी तक पूरे राज्य में विशेष अभियान शुरू हो रहा है। पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमें हर जिले में तैनात रहेंगी। संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी।
पुलिस की टीमें किराए के मकानों और होटलों की जांच करेंगी। निर्माण स्थलों, फैक्ट्रियों और ईंट भ_ों पर भी चेकिंग अभियान चलेगा। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के पहचान पत्र देखे जाएंगे। जिन लोगों के दस्तावेज संदिग्ध मिलेंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य उद्देश्य अवैध घुसपैठियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। मकान मालिकों को भी किराएदारों का सत्यापन कराना जरूरी होगा।
इस अभियान का एक अहम मकसद फर्जी दस्तावेज बनाने वालों को पकडऩा है। फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह जांच के दायरे में हैं। राशन कार्ड और वोटर आईडी की भी जांच की जाएगी। गृहमंत्री ने साफ किया है कि पनाह देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। नियमों के विपरीत रोजगार देने वाले मालिकों पर भी शिकंजा कसेगा। सरकार इस नेटवर्क की तह तक जाने की तैयारी कर रही है।