रायपुर
रायपुर आसपास दिन का तापमान 30 के ऊपर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। प्रदेश में रात का तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढऩे लगी है। राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान कोंडागांव में 11.5 और सरगुजा में 12.3, बलरामपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनके अलावा सूरजपुर, जीपीएम, बस्तर में 14 डिग्री रायगढ़ बिलासपुर महासमुंद, बालोद में 16 डिग्री से अधिक राजधानी में रात का तापमान 17 डिग्री रहा।
वहीं कल दुर्ग में दिन का तापमान सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में दिन का पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजधानी रायपुर में भी तापमान सामान्य से नीचे गिर चुका है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। रायपुर में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूरे छत्तीसगढ़ में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।