रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन पुन: गुरुवार से तूता धरना स्थल पर प्रारंभ हो गया है।पूरे प्रदेश के पटवारी बिना लक्ष्मी के लक्ष्मी पूजन अपने-अपने जिले के धरना स्थलो में तथा राजधानी के पटवारी तूता धरना स्थल में दीपावली पर्व मनाएगें।
कर्मचारी नेता एवं आप प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इसके पूर्व राज्योत्सव और राष्ट्रपति गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए उन्हें तूता से हटाया गया था। प्रदेश के किसान भयंकर संकट में चल रहे हैं। बरसात के बाद धान की गिरदावरी फसल बीमा एग्रो स्टेट पंजीयन आदि का कार्य बिना पटवारी के संभव नहीं हो पा रहा है।? श्री झा ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री से मांग की है कि बिना कोई मान सम्मान स्वाभिमान को सामने रख पटवारी के प्रतिनिधियों से तत्काल चर्चा करें। पटवारी के निलंबन आदेश को भी तत्काल वापस लिया जाए। जब सेनापति स्वयं ही निलंबित है तो शासन से चर्चा कौन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष भागवत प्रसाद कश्यप रायपुर जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा है कि सर्वप्रथम निलंबन की कार्रवाई को वापस लेकर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में में पटवारी से चर्चा होनी चाहिये ।