रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अब से कुछ देर पहले केंद्रीय जेल रायपुर गए। जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच 15 मिनट तक चर्चा हुई। बता दें कि अग्रवाल को कर ही हाईकोर्ट ने जमानत दी है। यह जमानत , शराब घोटाले में मैनपावर कंपनी को किए गए भुगतान में कमीशनबाजी के मामले में मिली है। हालांकि अन्य मामलों को लेकर अग्रवाल को अभी जेल में रहना होगा। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि वे रामगोपाल अग्रवाल से मिलने पहुंचे थे। अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद करके रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े अन्य मामलों में चल रही कानूनी कार्रवाई फिर चर्चा में आ गई है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में जमानत मिल चुकी है, जबकि चार अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस मुलाकात के बाद बघेल दोपहर के नियमित विमान से दिल्ली चले गए। जहां वे आज शाम राहुल गांधी के घर दीपावली पूर्व हाई टी में शामिल होंगे।