रायपुर

जिला युवा उत्सव में बिखरे छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के रंग
06-Nov-2026 6:42 PM
जिला युवा उत्सव में बिखरे छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के रंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त आयोजन में जे.एन. पाण्डेय  विद्यालय, में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।

विधायक सुनील सोनी ने कहा कि  उत्सव में प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियां इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। युवा उत्सव के दौरान लोकगायन, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता, चित्रकला एवं पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

लोकगायन प्रतियोगिता में वीणा म्यूजिकल ग्रुप ने प्रथम तथा न्यासा साहू एवं साथियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में योगेश कुर्रे एवं साथियों ने प्रथम तथा साकेत कुर्रे एवं साथियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में सृजन ग्रुप प्रथम और विवेकानंद विद्या पीठ द्वितीय स्थान पर रहा। कविता में काजल वर्मा ने प्रथम तथा निखिल क्षत्रिय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में नैना निषाद प्रथम एवं टिकेश्वरी देवांगन द्वितीय स्थान पर रहीं। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रियंका ध्रुव ने प्रथम तथा खुशबू बंजारे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । उन्होंने बताया कि आज के

विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने आभार प्रदर्शन किया।


अन्य पोस्ट