रायपुर

निगम ने भुगतान तो रामकी ने कचरा डंपिंग रोका
05-Nov-2026 9:14 PM
निगम ने भुगतान तो रामकी ने कचरा डंपिंग रोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 नवम्बर। घर घर से कचरा संग्रहण को लेकर लापरवाही बरतने पर निगम प्रशासन ने रामकी कंपनी पर कार्रवाई की है। निगम ने कंपनी का भुगतान रोक दिया है। वहीं कंपनी प्रबंधन ने भी गुरुवार को कचरा गाडिय़ों को डंपिंग ग्राउंड में खाली करने से रोक दिया है। इससे इन गाडिय़ों के ड्राइवर और सफाई कर्मी, सभी डंपिंग स्टेशनों के पास खाली कर गए। इनके डंपिंग स्टेशन बूढ़ापारा, पुरैना, बेस्ट फ्राइज़, जरवाय, दलदल सिवनी समेत 7 स्थानों पर यही स्थिति है। इन सफाई ड्राइवरों ने बताया कि जितने भी डंपिंग स्टेशन है कंपनी ने सभी को ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। खाली करने बहुत दूर तक जाने के लिए बोला जा रहा है। इस कारण से विवाद शुरू हो गया है। कचरा खाली करने को लेकर कंपनी,  पार्षद निगम के भी अधिकारी  ड्राइवर हेल्पर गरीब मजदूरों को प्रताडि़त कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट