रायपुर
महावीर के मोक्ष कल्याणक महापर्व 9 को सविधि होगा निर्वाण लाडू समर्पण
05-Nov-2026 9:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 नवंबर। चातुर्मास के अंतर्गत गुरुवार को प्रात: भगवान श्री आदिनाथ भगवान का पावन अभिषेक, शांतिधारा की गई। आज की शांतिधारा धीरज गोधा जैन ने किया।इसके पश्चात मुनि श्री आगम सागर, पुनीत सागर ससंघ के सानिध्य में आचार्यों एवं जिनदेव की संगीतमय पूजन की क्रियाएं विधि-विधान से हुईं। अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव राजेश जैन ने बताया कि 9 नवम्बर सोमवार को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के पावन मोक्ष कल्याणक महापर्व के मंगल अवसर पर प्रात: 7 बजे से श्रीजी का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा, निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे