रायपुर

पुलिस की कार्रवाई: 11 जुआरी पकड़ाए, 21 हजार बरामद
03-Nov-2026 6:16 PM
पुलिस की कार्रवाई: 11 जुआरी पकड़ाए, 21 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर।  जुआ, सट्टा पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मीन अलग-अलग थाना इलाकों से 11 जुआरियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 21,350 हजार रूपए और ताश जब्त किया है। मामलों में पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

पहली कार्रवाई पारसनगर कुआं के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे की गई। 2 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में पारस कादीर 24, दीपक सेन 40, रोहन अग्रवाल 21, दीपक गोस्वामी 34 और सोनू श्रीवास 46 शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9,300 रुपये ताश जब्त किया।

वहीं खमतराई के रावांभाठा दुर्गा चौक मंच के पास से आशीष वर्मा, लखन साहू और चिंटू साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आशीष के पास से 2 हजार और फड़ से 2,500 रुपये, लखन के पास से 2,050 और फड़ से 2 हजार रुपये तथा चिंटू के पास से 1,500 और फड़ के 1 हजार रुपये बरामद किए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 .50 हजार रूपये बरामद किएर्।   न्यू राजेंद्र नगर के पुरैना साहू बस्ती नंदी चौक के पास रात 11 बजे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान चुम्मन बंजारे 20, भुनेश्वर यादव 26 और बलराम साहू 32 के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानतीय धारा का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने कुल 11 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। तीनों कार्रवाइयों में कुल 21 हजार 350 रुपये नगद और ताश की 52-52 पत्तियां जब्त की गई है।


अन्य पोस्ट