रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन के आज 22 वें दिन मठपुरैना स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आंदोलन पर दमनात्मक कार्यवाही की निंदा करते हुए हनुमान जी से प्रार्थना की गई ।
आप पार्टी के प्रवक्ता एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर जिले के पटवारी मठपुरैना के हनुमान मंदिर में पटवारी संघ के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, नीरज प्रताप सिंह, दीपक तिवारी, उत्तम चंद्राकर, संजीव खास,सरोज कुजूर, श्वेता वैष्णव आदि के नेतृत्व में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री झा ने गृह मंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के मैदानी स्तर के पटवारियों की जायज मांगों के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करने आंदोलन किया। जा रहा है। इसे विष्णु देव सरकार द्वारा किए जा रहे दमनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक संघ को साधुवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने पटवारियों के आंदोलन को तोडऩे के लिए पटवारी का कार्य करने से इनकार कर दिया है।