रायपुर

संघ की इंदौर बैठक में छत्तीसगढ़ से तीन, शाखाओं के विस्तार पर होगा निर्णय
02-Nov-2026 7:24 PM
संघ की इंदौर बैठक में छत्तीसगढ़ से तीन, शाखाओं के विस्तार पर होगा निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इन्दौर में डेली कॉलेज के संत श्री रविदास सभागार में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत  और  सरकार्यवाह  दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक, प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ से   प्रांत प्रमुख डा पूर्णेंदु  सक्सेना, प्रांत प्रचारक संजय तिवारी/ प्रांत संघ चालक टॉप लाल वर्मा भी शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में संघ  की शाखाओं के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर निर्णय होने के संकेत हैं।


अन्य पोस्ट