रायपुर

13 साल की बालिका से सामूहिक रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
02-Nov-2026 7:23 PM
13 साल की बालिका से सामूहिक रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

एक माह पहले की घटना, डर की वजह से बालिका चुप थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। पुरानी विधानसभा थाना क्षेत्र से कक्षा आठवीं की 13 साल की बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। घटना के एक महीने बाद बालिका की तबीयत बिगड़ी, तब उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

 जानकारी के मुताबिक, घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। बालिका अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी. सहेली नहीं मिली, लेकिन उसका भाई और अन्य नाबालिग मौजूद था। बालिका को अकेला पाकर उन्होंने धमकाया और घिनौना काम किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की भी बात कही। बताया जा रहा है कि पीडि़ता 8वीं कक्षा की छात्रा है।वारदात में शामिल एक नाबालिग ने पढ़ाई छोड़ दी है, जबकि दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। विधानसभा  क्षेत्र स्थित एक आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। आरोपियों का एक-दूसरे घर आना-जाना लगा रहता था।वहीं पीडि़ता और आरोपियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं।वह सुबह ही काम पर निकल जाते हैं। डरी-सहमी बालिका अपने घर लौट आई, लेकिन किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी. अक्टूबर के अंतिम सप्ताह उसकी तबीयत बिगडऩे लगी।अचानक से उसे चक्कार आने लगा। परिवार वालों ने पूछताछ की तो उसने आखिरकार घटना के बारे में बताया। पीडि़ता के परिवार ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।दोनों आरोपियों को पुलिस ने बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल संप्रषण गृह भेज दिया है।

एक और आरोपी है

बताया जा रहा है कि इस मामले में एक और आरोपी है जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के ड्राइवर का बेटा है। विधानसभा पुलिस ने उस पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।


अन्य पोस्ट