रायपुर

रायपुर में कल होगा आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
02-Nov-2026 7:23 PM
रायपुर में कल होगा आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। रायपुर के लिए कल का दिन खास है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स का नया अस्पताल, आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल, आज से शहर के लोगों की सेवा के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। समारोह 3 बजे पंडरी रोड पर स्थित अस्पताल में होगा।

अब तक रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था—घर से दूर, ज्यादा खर्च और लंबा इंतजार। आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल इसी दूरी को कम करने के लिए शुरू किया गया है।

300 बेड वाले इस अस्पताल में प्रमुख विभाग—जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेंज, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, क्रिटिकल केयर जैसी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, जांच की नई सुविधाएं और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग टीम की कोशिश यही रहेगी कि हर मरीज को अच्छा इलाज भी मिले और अपनापन भी।

उद्घाटन में जनप्रतिनिधि, शहर के जाने-माने डॉक्टर और रायपुर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के बारे में गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स देश के जाने-माने मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है, जिसे छ्वष्टढ्ढ और हृ्रक्च॥ की मान्यता मिली है। मरीज की देखभाल को हमेशा सबसे आगे रखने वाला आर्टेमिस समूह अब आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों के और करीब आ रहा है।


अन्य पोस्ट