रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने रविवार को ठाकरे परिसर में जनजाति गौरव दिवस की तैयारियों पर बैठक की। शंभू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह सहित सभी जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को घर-घर तक पहुंचाएंगे और 15 नवंबर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक इस दिवस को बड़े ही गौरव और उत्साह के साथ मनाएंगे।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती केवल एक तिथि नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का महापर्व है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से हम उनके योगदान को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाएंगे।
वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इसअवसर पर हम प्रदेश भर में वनवासी सम्मेलन आयोजित कर जनजातीय संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने का कार्य करेंगे।