रायपुर

आशीर्वाद भवन में 4 कमरों का लोकार्पण
02-Nov-2026 7:18 PM
आशीर्वाद भवन में 4 कमरों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल, आशीर्वाद  भवन के द्वितीय तल पर नवनिर्मित चार कमरों का   उद्घाटन किया गया।

प्रथम कमरे का उद्घाटन समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्र एवं  रमेश मिश्र,द्वितीय कमरे का उद्घाटन समाज के पूर्व अध्यक्ष  वीरेंद्र पांडे एवं  वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर दीक्षित ने किया। तृतीय कमरे का उद्घाटन उपाध्यक्ष (सभा) श्रीमती नीता अवस्थी, श्रीमती आभा बाजपेई एवं महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने किया । वहीं चतुर्थ कमरे का उद्घाटन सभा के सचिव  राजकुमार दीक्षित एवं उपाध्यक्ष  संजय अवस्थी ने किया। इसके बाद कार्यकारिणी की बैठक में आगामी दीपावली मिलन आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश स्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस संबंध में  जयशंकर तिवारी  के संयोजन एवं नेतृत्व में कॉन्फ्रेंस हॉल में चर्चा की गई।

 बैठक में उपरोक्त के साथ संजय अवस्थी, सह सचिव  प्रमोद मिश्रा एवं अनुराग पांडे सहित सभा के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य संगम तिवारी,  गौरव शुक्ला,  आशीष बाजपेई,  विजय शुक्ला,श्रीमती आभा बाजपेई, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती शीतल मिश्रा, श्रीमती विभा बाजपेई,   रितेश अवस्थी,  प्रसून दीक्षित, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट