रायपुर
बिना एरियर डीआर की घोषणा से पेंशनरों में भारी आक्रोश
01-Nov-2026 8:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 नवंबर। राजधानी में पेंशनर महासंघ ने 2 प्रतिशत डीआर आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और 63 प्रतिशत महंगाई राहत एरियर सहित देने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष आर जी बोहरे के नेतृत्व में अनिल गोलहानि, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, आलोक त्रिवेदी, आलोक वशिष्ठ, टी पी सिंह, बी एस दसमेर, बी आर रावत, डॉ शेषा सक्सेना, वंदना मिश्रा, एम एन पाठक,एन के कन्नौजे, शरद अग्रवाल, एस के डहरिया, आर के दीक्षित, अनिल तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी, नरसिंग राम, बनमाली पनिका, अनिल पाठक, टी एल चंद्राकर, लखनलाल यादव, केशव प्रसाद शर्मा, भीमराव जाम्हले आदि शामिल रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे