रायपुर
मुनिश्री आगम सागर ससंघ का अमलतास कैसल स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगल आगमन
01-Nov-2026 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर के सुशिष्य एवं वर्तमान आचार्य 108 श्री समयसागर के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री आगम सागर ससंघ का शनिवार को कचना स्थित अमलतास कैसल के सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ। वे रायपुर के दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चातुर्मास कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न दिगंबर जैन जिनालयों के दर्शन एवं मंगल विहार कर रहे हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि भगवान श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर मुनि श्री के श्रीमुख से अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा का धार्मिक आयोजन हुआ। मुनि श्री ने संबोधित करते हुए धर्म, संयम, आत्मकल्याण एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुनि संघ के मंगल सानिध्य एवं धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे