रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। यातायात पुलिस ने एक तकनीकी नवाचार नो यूवर व्हिकल - अपने वाहन को जानें क्यूआर कोड अभियान का शुरू किया है ।
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने क्यूआर कोड पोस्टर व डिजिटल माध्यमों का विमोचन किया।
वाहनों के ई-चालान सीधे मोबाइल पर भेजे जाते हैं। कई बार फर्जी लिंक, भ्रामक मैसेज और अनजान स्रोतों के चलते आम जनता साइबर ठगी का शिकार हो जाती है या लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि उनके वाहन पर वास्तव में कितने चालान लंबित हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से यह क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है, जो सीधे परिवहन विभाग के अधिकृत पोर्टल (echallan.parivahan.gov.in) से लिंक है।
इन प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध होंगे क्यूआर कोड:
नागरिकों की सुविधा और व्यापक जन-जागरूकता के लिए यह विशेष क्यूआर कोड शहर के विभिन्न सार्वजनिक और व्यावसायिक केंद्रों पर चस्पा किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं। नगर के सभी पेट्रोल पंप। पीयूसी जांच केंद्र, अधिकृत ऑटोमोबाइल/वाहन शोरूम्स, प्रमुख बैंक शाखाएं व वित्तीय संस्थान, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोशल मीडिया पेज (फेसबुक/ इंस्टाग्राम/ एक्स) रायपुर कमिश्नरेट के सभी थाने एवं सभी ट्रैफिक़ थाने व कार्यालय , ई-चालान जांच एवं भुगतान की आसान प्रक्रिया (6 सरल चरण) स्कैन करें-अपने स्मार्टफोन के कैमरे से क्यूआर कोड को स्कैन करें।
विवरण दर्ज करें: परिवहन विभाग की वेबसाइट पर का चयन करें और वाहन नंबर/चालान नंबर तथा कैप्चा भरें। चालान देखें-स्क्रीन पर लंबित चालानों की सूची प्रदर्शित होगी।
चालान चुनें- भुगतान के लिए संबंधित चालान का चयन कर पर क्लिक करें। सुरक्षित भुगतान-डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से सुरक्षित भुगतान पूरा करें।
रसीद सुरक्षित रखें-भुगतान सफल होते ही ई-रसीद डाउनलोड करें।