रायपुर

छगपु के 15 अफसर कर्मी को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
01-Nov-2026 8:25 PM
 छगपु के 15 अफसर कर्मी को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

रायपुर, 1 नवंबर। इस वर्ष दिए जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है। इनमें पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबडिय़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक और उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम शामिल हैं। इनके अलावा उप निरीक्षक महेंद्र पोटई, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम कूपल, प्रधान आरक्षक रामकुमार डारो, आरक्षक भुनश्वर मरकाम और आरक्षक जाइणु राम दुग्गा का नाम भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल है। वहीं बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम और सीटी सोमारू राम वड्डे का भी चयन किया गया है।


अन्य पोस्ट