रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर। राज्य में किसानों के धान खरीदी बिक्री व ऑनलाइन पंजीयन के लिए एग्रीस्टैट एप में पंजीयन का आज 31अक्टूबर शनिवार अंतिम तिथि है। दूसरी ओर पटवारी के हड़ताल के बाद किसान इसलिए परेशान है की ओटीटी आने पर कोई और बाधा होने से पटवारी मध्य मार्ग होते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि एक तरफ कल 1 नवंबर को राज्योत्सव का उत्साह रहेगा, तो दूसरी ओर पटवारी और पेंशनर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। पटवारी विगत 15 दिनों से आंदोलनरत है। वही 10 माह का डीए सरकार द्वारा निगलने से वृद्धजन पेंशनर आंदोलन करने के मुद्रा में है। श्री झा ने कहा है कि पटवारी के हड़ताल के कारण एग्रीस्टेट पंजीयन में किसानों को अत्यंत परेशानी हो रही है किसानों के साथ सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटर भी किसानों की भीड़ को झेलने के लिए बात है। कुल मिलाकर पटवारी हड़ताल से किसान पटवारी समिति के कर्मचारी परेशान है। श्री झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल पटवारी के हड़ताल पर हस्तक्षेप कर सम्मानजनक ढंग से चर्चा के माध्यम से आंदोलन को तत्काल वापस करने की कार्रवाई करें। श्री जाने का है कि बिनाअति वर्षा से धान फसल की छाती का मूल्यांकन करना भी संभव होगा यदि पटवारी हड़ताल पर रहेंगे तो ऐसी स्थिति में पटवारी हड़ताल का आप पार्टी ने समर्थन करते हुए उनके साथ हुई वादाखिलाफी की निंदा की है। पार्टी प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, देवलाल नरेटी, नंदन कुमार सिंह, सागर क्षीरसागर, मिथिलेश बघेल, प्रियंका शुक्ला,इमरान खांन, शिव शर्मा, आर एस ठाकुर, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, कलावती मार्को, ने किसानों के हित में पटवारी के हड़ताल को सरकार सम्मानजनक समापन कराने का प्रयास करें अन्यथा आम आदमी पार्टी हर जिले में पटवारी आंदोलन का समर्थन करेगी और किसान आंदोलन में भी सहभागी बनेगी।
पेंशनभोगियों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा
पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के अंतर्गत कोई भी पेंशनभोगी अपने घर पर ही डाक विभाग के डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं ऐसे पेंशनभोगियों को राहत प्रदान करना है, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक अथवा अन्य कार्यालयों में जाने में कठिनाई होती है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पेंशनभोगी को मात्र 70/- का शुल्क देना होगा। इस सुविधा के लिए पेंशनभोगी को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुँचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेंगे। डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में पेंशनभोगी का आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है, जिसके माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में तैयार किया जाता है।