रायपुर

अगले तीन दिन कई जिलों में यलो अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी
29-Oct-2026 6:53 PM
अगले तीन दिन कई जिलों में यलो अलर्ट, ठंड भी बढ़ेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। चक्रवात के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

राजधानी में बुधवार से तुफान का असर साफ देखा गया। दिनभर बादल छाए रहे, साथ में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। राजधानी में पिछले 24 घटों से बारिश हो रही है। चक्रवाती बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं आवाजाही भी प्रभावित रही। लगातार हो रही बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। बारिश के कारण सडक़ों पर लोगों ऑफिस और अन्य आवश्यक कामों में निकलने से पहले छाते तथा रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 29 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

कई जिलों में बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों को यलोअलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरबा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं रायपुर सहित मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाली सडक़ों और उफनते नालों से दूर रहने तथा आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों में नहीं रुकने की सलाह दी गई है।

अर्नब चक्रवात का असर शहर के बाजारों में भी देखने को मिला। पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण गुरूवार को राजधानी के थोक और फुटकर सब्जी बाजारों पर भी रहा। बारिश की वजह से बाजारों में सब्जी की आवक नहीं हुई। इस कारण से इसका असर ग्राहकी पर भी देखी जा रही है।

 

आधी रात कमजोर पड़ा अर्नब, पूरे प्रदेश में बारिश हो रही

रायपुर, 29 अक्टूबर। अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार किया। यह नरसपुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 20 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, यनम (पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश) से 40 किमी दक्षिण-पश्चिम और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 60 किमी दक्षिण-पश्चिम में, 16.5एहृ अक्षांश और 81.9एश्व देशांतर के पास से गुजरा। इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढऩे और धीरे-धीर कमजोर होने की प्रबल संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढऩे और धीरे-धीरे कमजोर होने की प्रबल संभावना है। अगले 6 घंटों में यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और उसके अगले 6 घंटों में यह और कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन (गहरे दबाव के क्षेत्र) में तब्दील हो जाएगा। इससे कल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा तेज हवा (40-50 ) चलेंगी। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने के संकेत हैं।

राजधानी में ठिठुरन: रायपुर शहर में बुधवार शाम से ही बारिश हो रही है। बादलों की वजह से गुरुवार सूर्योदय भी नजर नहीं आया और ठंडी हवाओं से ठिठुरन हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24एष्ट और 22एष्ट के आसपास रहेगा।


अन्य पोस्ट