रायपुर

एक्सिस बैंक के रिकवरी एजेंट पर गबन का प्रकरण दर्ज
29-Oct-2026 6:52 PM
एक्सिस बैंक के रिकवरी एजेंट पर गबन का प्रकरण दर्ज

13 ग्राहकों से लोन की किस्त लेकर बैंक में जमा नहीं किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। एक्सिस बैंक के माइक्रो फाइनेंस ग्राहकों से ऋण की किस्त वसूलकर बैंक खातों में जमा नहीं करने का मामला सामने आया है। बैंक के फील्ड एग्जीक्यूटिव ने 13 ग्राहकों से 31 हजार 550 रुपये वसूल रकम बैंक में जमा नहीं किए। पीडि़तों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 के तहत अपराध दर्ज कर किया है। मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गुढिय़ारी निवासी वेद कुमार कोशले ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कवर्धा निवासी घनश्याम रात्रे 33 पर रकम गबन करने का आरोप लगाया गया है। वह 3 नवंबर 2023 से एक्सिस बैंक के माइक्रो फाइनेंस ऋण की किस्त वसूली के लिए फील्ड एग्जीक्यूटिव के तौर पर रायपुर के समता कॉलोनी शाखा में कार्यरत था।

 जहां आरोपी को माइक्रो फाइनेंस के ऋणधारकों से किस्त की राशि वसूलकर संबंधित खातों में जमा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान बैंक के ऑडिट में अनियमितता सामने आई। उसने 13 ग्राहकों से वसूली गई 31,550 रुपये की राशि संबंधित खातों में जमा नहीं कर अपने पास रख लिए। इनमें पीडि़त गीता साहू, मिथिला कुम्हार, शिल्पी सिंह, बुलारी यादव, रिंकी कुम्हार, सुमन सोनी, तेंगानी पटेल, सरिता सिंह उरके, यशोदा यादव, जुब्ती यादव, सरोजनी यादव, किरण बघेल और सरस्वती तांडी शामिल हैं।कंपनी के अधिकारी ने इस गड़वडी की शिकायत आजाद चौक पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस ने घनश्याम रात्रे के विरुद्ध धारा 406 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।


अन्य पोस्ट