रायपुर

सूने मकान और ऑफिस में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी पार
29-Oct-2026 6:51 PM
सूने मकान और ऑफिस में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। राजधानी आमानाका, देवेंद्र नगर और मुजगहन में चोरी की घटनाएं सामने आई है। इनमें अज्ञात चोर ने सूने कमान और ऑफिस को निशाना बनाया है। चोरों ने मकान और ऑफिस के ताले व कुंडी तोडक़र सोने-चांदी के जेवर, नकदी रकम और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है।

सरोना रेलवे कॉलोनी, आजाद नगर निवासी कालिदास दलाई ऑटो चालक ने बताया कि कि मंगलवार दोपहर करीब 1.40 बजे घर में ताला लगाकर वह काम पर चला गया था। शाम करीब 5. 05 बजे उसके बेटे ने घर आकर देखा कि कमरे में रखे  दोनों अलमारियां खुली हुई थी। उसने इसकी सूचना फोन  पर अपने पिता को दी।

जब कालीदास घर पहुंचा तो उसने देखा कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकद नहीं थे। पूछताछ करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर खिडक़ी के रास्ते घर में घुस कर वहां चोरी कर गया। 

मुजगहन के सेजबहार स्थित एलआईजी-153, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सहबान ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 16 की शाम करीब 6 बजे वह परिवार के साथ अपने गृहग्राम नया रायपुर, महासमुंद गए था। 24 अक्टूबर को शाम वापस लौटे तो घर के बाउंड्रीवॉल गेट का ताला खोलकर अंदर गए। इस दौरान मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर जाने पर लोहे और लकड़ी की अलमारियां टूटी हुई थीं तथा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से सोने की दो अंगूठियां, बच्चों के इस्तेमाल किए हुए चांदी के दो जोड़ी टूटे पायल और 15 हजार रुपये नकद गायब थेे।


अन्य पोस्ट