रायपुर

दहेज में महंगी कार की डिमांड महिला से मारपीट भी, पति समेत 4 पर एफआईआर
29-Oct-2026 6:50 PM
दहेज में महंगी कार की डिमांड महिला से मारपीट भी, पति समेत 4 पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। राजधानी में दहेज प्रताडऩा का मामला सामने आया है। जिसमें नवविवाहिता से शादी के बाद मायके से महंगी का की डिमांड की गई। जिसे पूरा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताडि़त किया गया। मामले में पीडि़त महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत पर पुलिस ने धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

गुलशमा बानो ने शिकायत में बताया कि सालभर पहले उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई निवासी अरमान खान के साथ हुआ था। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान, कैश और एक बाइक  दी थी। इसके बावजूद उसे कम दहेज लाने की बात कह पति अरमान खान, सास फरीदा बानो, ससुर मुस्तफा खान और देवर यासिन खान  ताना देने थे।

इसके लिए ससुराली मायके से महंगी कार और जेवर लाने का दबाव बनाते थे। पीडि़ता ने बताया कि उसकी सास ने शादी में मिले जेवर भी रख लिए। और आए दिन घरेलू काम को लेकर गाली-गलौज पति को उसके खिलाफ भडक़ाया जाता था। इसी बात को लेकर अप्रैल 2026 को उसके साथ मारपीट की गई। और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके रायपुर आ गई।

पीडि़ता ने 6 अगस्त 2026 को थाना में शिकायत दी थी। इस दौरान काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद उसने पति और ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।


अन्य पोस्ट