रायपुर

पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट
27-Oct-2026 7:30 PM
पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट

पंजीयन अधूरा,29 को किसानों की मांगो को लेकर आप सौंपेंगी ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रदेश की राजस्व व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। वहीं पीवी (फिजिकल वेरिफिकेशन) ऐप की तकनीकी खामियों, लंबित वेतन विसंगति, पदोन्नति और पटवारियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में जारी इस आंदोलन का सीधा असर अब प्रदेश के किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है। आप पार्टी के प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय तथा कर्मचारी नेता प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि पटवारियों की सभी मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी 29 अक्टूबर  को हर जिले में कलेक्टर के माध्यम से  कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। श्री झा ने कहा है कि  इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर पटवारियों की जायज मांगों और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। ।श्री झा ने कहा है कि चूंकि दीपावली का त्योहार, 1 नवंबर राज्योत्सव एवं 15 नवंबर को धान खरीदी अर्थात इसके पूर्व धान कटाई मिजाई किए जायेगें, ऐसी स्थिति में पटवारियों का आंदोलन छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हानिकारक, आर्थिक क्षति व असम्मानजनक है। इसलिए तत्काल चर्चा के माध्यम से उनकी मांगे पूरी कर हड़ताल वापस करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं हस्तक्षेप करें।


अन्य पोस्ट