रायपुर

अर्नब,बस्तर में 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 17 के लिए आरेंज
27-Oct-2026 7:16 PM
अर्नब,बस्तर में 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 17 के लिए आरेंज

अर्नब की रफ्तार 22 किमी घंटा, आज शाम से बस्तर में बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अरनब  22 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा । और मंगलवार को तडक़े  भा.मा.स. पर उसी क्षेत्र के ऊपर 15.9ए उत्तरी अक्षांश और 84.8ए पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था। यह विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 260 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 300 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 380 किमी दक्षिण, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 390 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 460 किमी पूर्व तथा श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीपसमूह) से 980 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित था।

इसके 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढऩे तथा 28 अक्टूबर  की पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के निकट, अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को पार करने की बहुत अधिक संभावना है। इस दौरान अधिकतम निरंतर पवन गति 115-125 किमी प्रति घंटे तथा झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

इस तूफान को लेकर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वहां 60-90 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 29 अक्टूबर को दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के 10 से अधिक जिलों के लिए आरेंज अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने बस्तर के 4 जिलों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है।


अन्य पोस्ट