रायपुर
बाइक चोरी गिरोह के 5 नाबालिग जेल भेजे गए, 3 बाइक बरामद
27-Oct-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 5 नाबालिगों के एक गिरोह को खमतराई पुलिस ने पकड़ा है। इनसे चोरी की 2 और चुराने में इस्तेमाल 1 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।इनमें से एक बाइक रांवाभाठा मेटल पार्क के पास से और दूसरी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चोरी की थी। सभी आरोपियों को संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
18 अक्टूबर 26 की रात को राजेश ध्रुव की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस मेटल पार्क, रांवाभाठा रोड के किनारे से चोरी हो गई थी। उसकी रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं पूछताछ के आधार पर इन पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीजी 04 पीबी 8368 को भी जप्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे