रायपुर

एक ही भूखंड को कई लोगों बेच लाखों वसूले 3 पर एफआईआर
26-Oct-2026 7:30 PM
एक ही भूखंड को कई लोगों बेच लाखों वसूले 3 पर एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर।  उरला में दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पिंकी गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मनोहर पासवान, रंजू पासवान और सत्यदेव सिंह के खिलाफ धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर किया है।

 पुलिस के मुताबिक उरला स्थित प.ह.नं. 29 के खसरा नंबर 463/112 की जमीन को आरोपियों ने अपना बताकर पिंकी गुप्ता से बेचने का सौदा किया था। जो जमीन का वास्तविक मालिकाना हक ओमप्रकाश जैन के नाम पर है, लेकिन आरोपियों ने जमीन पर अपना अधिकार बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बिक्री का सौदा किया।

पिंकी गुप्ता ने बताया कि जमीन का करीब 1,000 वर्गफीट हिस्सा बेचने की बात कही गई थी। इस सौदे के सिलसिले में उनके पति दिलीप गुप्ता ने मनोहर पासवान को 51 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद रजिस्ट्री खर्च के नाम पर 57,200 रुपये और 20 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्री कराने के दौरान चेक के माध्यम से 1 लाख 30 हजार रुपये दिए गए। इस प्रकार 2 लाख 58 हजार 200 रूपए आरोपियों को दिए गए थे। रकम लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगे। समय बीत जाने पर भी रजीस्ट्री नहीं होने पर उनसे पैसे वापस मांगने पर पैसा देने से इनकार कर दिया। और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसके अलावा सुधीर कुमार राम, दिनेश पंडित, चंदन पंडित और कुंदन पंडित सहित अन्य लोगों से भी इसी जमीन को अपना बताकर लाखों रुपये लिए गए थे। पिंकी गुप्ता ने धोखाधड़ी होने की जानकारी होने पर थाना जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 318-4, 3(5) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट