रायपुर

छत्तीसगढ़ी गाना न बजाने को लेकर बार में मारपीट
26-Oct-2026 7:29 PM
छत्तीसगढ़ी गाना न बजाने को लेकर बार में मारपीट

रंजिश का बदला भी, काउंटर रिपोर्ट दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर। राजधानी के आश्रम रोड स्थित बार में छत्तीसगड़ी गाना बजाने की बात को लेकर कल रात मारपीट हो गई। वहीं अश्वनी नगर इलाके में घर के सामने गाली गलौज से मना करने पर आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। पहले मामले में पुुलिस ने दो पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। वहीं अन्य मामलों में मारपीट की धारा का अपराध दर्ज किया गया।

पहली घटना आजाद चौक थाना इलाके के जिओन बार, आश्रम तिराहा की है। जहां बार में रात करीब 11.30 बजे छत्तीसगढ़ी गाना बजाने की बात को लेकर वेटर के साथ मारपीट हो गई। बार में वेटर का काम करने वाले दीपक ने बताया कि रात वहां तीन ग्राहक गाना बजाने की जिद करने लगे। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट हुर्ई। इस हमले में दीपक ने चेहरे पर चोट लगने की बात कही है। वहीं, ग्राहक योगेश ने अपने बयान में बार कर्मचारियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी घटना अश्वनी नगर, गौरी-गौरा चौक के पास की है। रूप कुमार देवांगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कल रात करीब 11.30 बजे कुछ लडक़े मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहे थे। जिसे रूपकुमार के मना करने पर शेख मुस्ताख से  उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके घर घुस कर उसके साथ गाली गलौज कर दी। साथ ही रूपकुमार को उसकी बच्ची को उठाने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में पंडरी निवासी ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह मोवा शराब भ_ी से शराब लेकर अपनी बाइक के पास पहुंचा था। इसी दौरान दो अज्ञात लडक़े पीछे से आए और पुरानी लड़ाई को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमने में पीयूष के दाहिने आंख,  चहरे पर चोट आई। मारपीट के बाद लडक़े अपनी स्कूटी से पूराना विधानसभा की ओर भाग गए।

तीनों मामलों में शिकायतकर्ताओं के आधार पर पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट