रायपुर

उच्च शिक्षा, आठ प्राचार्य समेत 91 प्रोफेसर और अन्य के तबादले
26-Oct-2026 7:28 PM
उच्च शिक्षा, आठ प्राचार्य समेत 91 प्रोफेसर और अन्य के तबादले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थ 91 अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें 8  प्राचार्य, प्राध्यापक, 70 सहायक प्राध्यापक, 3 क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल, 4 छात्रावास अधीक्षक, योगशाला तकनीशियन और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं। आदेश में अधिकांश स्थानांतरण स्वैच्छिक तथा कुछ प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

प्राचार्यों में डॉ. पुरुषोत्तम झा को कोमाखान से बलौदाबाजार, डॉ. मोहन वर्मा को कोहका से रायपुर, डॉ. गिरीशकांत पांडे को नवागढ़ से रायपुर, डॉ. दीप कुमार शुक्ला को अभनपुर से रायपुर तथा डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को जगदलपुर से राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। डॉ. सुचित्रा गुप्ता को राजनांदगांव से जगदलपुर, डॉ. नंदा गुरवारा को पाटन से रायपुर और डॉ. शुभदा राहलकर को तखतपुर से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

वाणिज्य के प्राध्यापक श्रीमती नाहिदा खान को तखतपुर से सोमनी, समाजशास्त्र की प्राध्यापक डॉ. रीता दीवान को भाटापारा से रायपुर तथा हिंदी की सहायक प्राध्यापक डॉ. दुर्गावती भारतीय को महासमुंद से रायपुर पदस्थ किया गया है। डॉ. वाल्मिक साहू को खरोरा से बलौदाबाजार, डॉ. क्रांति कुमार सिन्हा को पेंड्रा से मस्तूरी, श्री चरण दास बर्मन को चांपा से पेंड्रा तथा श्री जयराम कुर्रे को नगरी-सिहावा से मालखरौदा स्थानांतरित किया गया है। प्रो. मंगली बंजारा को नवागढ़ से केरा और धर्मे कुमार पाटनवार को भोपालपटनम से सरगांव भेजा गया है।

हिंदी के सहायक प्राध्यापकों में डॉ. अरविंद कुमार जगदेव को नगरदा से भोपालपटनम, श्री बी. लाल बरगाह को समगा से भटगांव, श्री सत्ये कुमार कश्यप को रामचंद्रपुर से खरौद, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को घरघोड़ा से जरहागांव, डॉ. बृजेश कुमार पांडेय को बैकुंठपुर से अंबिकापुर, डॉ. रोली यादव को खुर्सीपार से पेंड्रा, डॉ. भारती मंडावी को सलौनी से रायपुर तथा डॉ. आराधना गोस्वामी को राजनांदगांव से अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया है। अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक श्रीमती जामिनी कुसरो को बिलासपुर से राजनांदगांव, श्रीमती नीलम साहू को नवागढ़ से माना कैंप तथा डॉ. सोमनाथ बंदोघाटी को बीजापुर से वाड्रफनगर पदस्थ किया गया है।

अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक हेमलता को सारंगढ़ से दुर्ग, हेमपुष्पा चंद्रा को सिमगा से जांजगीर, श्री अरविंद कुमार भेडिय़ा को खैरागढ़ से मोहला, मनीषा को खैरागढ़ से रायपुर, डॉ. संदीप कुमार को धनोरा से दुर्ग तथा डॉ. प्रीति सोनी को भाटापारा से बिलासपुर भेजा गया है। डॉ. शकुंतला राजगंड को साजा से बिलासपुर, श्रीमती अंशु को खरोरा से माना कैंप, डॉ. प्रियंका तिवारी को अमोरा से तखतपुर और श्री संदीप गुप्ता को मानपुर से भाटापारा स्थानांतरित किया गया है। डॉ. तुषार कांत को कुआकोंडा से कांकेर तथा डॉ. भूपेंद्र कुमार सेन को रामचंद्रपुर से गरियाबंद पदस्थ किया गया है।

प्राणीशास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ. साधना दीक्षित को आरंग से रायपुर, श्रीमती अर्चना भास्कर को लोरमी से बिलासपुर, श्री रामरती निषाद को पथरिया से मुंगेली, डॉ. वंदना मिश्रा को जांजगीर से बिलासपुर तथा हेमंत कुमार कोराम को आवापल्ली से जगदलपुर स्थानांतरित किया गया है। वनस्पतिशास्त्र के सहायक प्राध्यापक नंद किशोर सिंह को बलरामपुर से अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।

इतिहास के सहायक प्राध्यापक श्री ऋषिराज पांडेय को भाटापारा से ओडग़ी, श्री जिते कुमार साखरे को खैरागढ़ से रामाटोला तथा श्री मुन्ना लाल सदर को नगरदा से खैरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। दीप्ति पाधे को समोदा से रायपुर, डॉ. समीक्षा चंद्राकर को राजिम से रायपुर, श्री ऋषि कुमार चंद्रा को चांपा से दुलदुला तथा श्री हेमलाल राठे को दुलदुला से केरा पदस्थ किया गया है। राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक भोजकुमारी पटेल को घरघोड़ा से रायगढ़, डॉ. राकेश डडगबे को तिल्दा से किरंदुल, बिंदु ठाकुर को किरंदुल से कोरबा, मोना बर्मन को सहसपुर लोहारा से सीपत तथा डॉ. शुज् मिश्रा को सीपत से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक आशीष बरगाह को चपले से सारंगढ़, श्रीमती दर्शना जतिन पोपट को बरमकेला से रायगढ़, डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल को अंबिकापुर से जांजगीर, श्री आशुतोष पैकरा को सारागांव से अंबिकापुर तथा डॉ. विनिता गौतम को बेमेतरा से बिलासपुर पदस्थ किया गया है। श्री पवन कुमार चेतानी को खरसिया से सीपत, डॉ. रेशमी वाननीकर को रानीतराई से कोंडागांव, डॉ. प्राची गुप्ता को सरायपाली से पिपरिया, हकमचंद जैन को राजनांदगांव से रायपुर तथा अनिल कुमार देवांगन को पेडावन से दुर्ग स्थानांतरित किया गया है।

समाजशास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती अपर्णा एक्का को कुसमी से विश्रामपुर तथा कुलवंत तिकैत को हरदी बाजार से कटघोरा भेजा गया है। श्रीमती रेखा जायसवाल को प्रेमनगर से रायपुर, डॉ. अंका कौशिक को फिंगेश्वर से रायपुर, श्रीमती अंबिका ठाकुर को रानीतराई से उतई तथा खुशबू कश्यप को गोबरानवापारा से रायपुर पदस्थ किया गया है। वनस्पतिशास्त्र की सहायक प्राध्यापक वाती सिंह, श्वेतमाला पैकरा तमनार से सारंगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

क्रीड़ा अधिकारियों में श्रीमती प्रिया कनोजे को समगा से अमलीडीह, डॉ. सुनील गौराहा को बिलासपुर से नगरनार तथा विकास विश्वकर्मा को खरौद से अकलतरा पदस्थ किया गया है। ग्रंथपाल डॉ. रवि रंजन कुमार को किरंदुल से सूरजपुर स्थानांतरित किया गया है। छात्रावास अधीक्षक  आशीष गौतम को धनोरा से राजनांदगांव तथा इसरोन किंडो, राजनांदगांव से धनोरा, राजेश शर्मा, भाटापारा से गल्र्स कॉलेज रायपुर भेजा गया है। लैब अस्टिेंट में दीपक गुप्ता, पांडा तराई से कवर्धा बृजेश गुप्ता, कवर्धा से पांडा तराई उत्तम दास महंत, बैकुंठपुर से दीपका कोरबा भेजा गया है।

91 उप अभियंताओं के तबादले

 लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक कसावट और फील्ड में निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं।

102 वन क्षेत्रपालों के तबादले

 वन विभाग ने 102 वन क्षेत्रपालों के तबादले किए हैं।


अन्य पोस्ट