रायपुर
रायपुर, 26 अक्टूबर। विप्र महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मेघेश तिवारी को रक्षा अध्ययन विषय के केंद्रीय अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ सदस्य मनोनीत किया गया है। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 34(क) के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा तीन वर्ष के लिए गठित इस मंडल में उन्हें दूसरी बार शामिल किया गया है। राजपत्र के मुताबिक डॉ. तिवारी सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत रक्षा अध्ययन विषय के लिए राज्य के मनोनीत विषय विशेषज्ञ के रूप में सदस्य होंगे। मंडल में मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के डॉ. गिरीश शर्मा को राज्य के बाहर के मनोनीत विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया गया है। उच्च शिक्षा संचालनालय के गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयुक्त संचालक आयुक्त उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि होंगे।