रायपुर

5 लाख के हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
25-Oct-2026 7:17 PM
5 लाख के हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 25 अक्टूबर। गंज पुलिस ने कल रात 5 लाख से अधिक के हेरोइन चि_े के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया।  शनिवार रात करीब 8.30 बजे पुलिस टीम ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से शेखर राव (20) को पकड़ा। वह हेरोइन चि_ा सप्लाई करने  खरीदार का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके पास रखे प्लास्टिक के एक डिब्बा बरामद किया जिसमें 25.27 ग्राम हेरोइन पैक था। पुलिस ने इसकी कीमत 5 लाख से अधिक आंका है। शेखर को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 बी के तहत गिरफ्तार कर उसे सप्लाई करने वाले अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।


अन्य पोस्ट