रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़, पेंशनर दिवस के अवसर पर राष्ट्र प्रथम—नारी शक्ति एवं वरिष्ठजन सम्मान विषय पर महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर्स कल्याण सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। सम्मेलन की मुख्य थीम होगी—आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति और सीनियर सिटीजन पेंशनर्स की भूमिका। सम्मेलन का प्रेरक संदेश है—नारी शक्ति का सम्मान, वरिष्ठजनों का स्वाभिमान—राष्ट्र प्रथम, आत्मनिर्भर भारत हमारा अभियान। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका, वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव एवं योगदान तथा सेवानिवृत्त महिला अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान, स्वाभिमान, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श करना है। शांतिनगर स्थित विमतारा भवन में रविवार 20 दिसंबर को प्रस्तावित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से वरिष्ठ नागरिक वर्ग की सेवानिवृत्त शासकीय महिला अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगी।