रायपुर

राष्ट्र सेविका समिति ने ने मनाया 90वां स्थापना वर्ष
25-Oct-2026 7:11 PM
राष्ट्र सेविका समिति ने ने मनाया 90वां स्थापना वर्ष

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में शनिवार शाम देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन  का आयोजन किया गया।  समिति अपनी स्थापना के 90 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी मना रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू अमित सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, वक्ता श्रीमती प्राची गर्ग, छत्तीसगढ़ प्रांत की बौद्धिक प्रमुख उपस्थित थीं। कार्यक्रम के आयोजन में महानगर कार्यवाहिका श्रीमती अजिता गनोदवाले, संध्या हिशीकर , मधु जैन की भूमिका रही।

मुख्य अतिथि नीतू सिंह ने  हमें सबसे पहले अपने अहंकार को मारना होगा शास्त्र वह शस्त्र पूजन एक दूसरे का पूरक है शास्त्रों की रक्षा करने के लिए शस्त्र उठाना आना चाहिए और संस्कारों को हमें सदैव जीवित रखना है।

 मुख्य वक्ता  प्राची गर्ग  ने राष्ट्र सेविका समिति की 90 वर्ष के सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों को गौरवशाली तरीके से बताया। उन्होंने कहा  कि  सभी बहने सुशीला ,सुधीरा, समर्थ बनकर सामाजिक व राष्ट्रहित में  संकल्पित समाज का निर्माण करें।


अन्य पोस्ट