रायपुर
कालीबाड़ी अस्पताल के तीन ऑपरेशन थिएटर का होगा उन्नयन
25-Oct-2026 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अक्टूबर। कालीबाड़ी चौक स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में तीन ऑपरेशन थिएटर को बेहतर बनाने का काम 16 नवंबर से शुरू होगा। इस काम को पूरा होने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।उन्नयन कार्य के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल, पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी और वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मरीजों को इन सेवाओं के लिए अस्पताल में ही सुविधा मिलती रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे