रायपुर
ला विस्टा सोसायटी में बना पिकल बॉल कोर्ट
25-Oct-2026 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। ला विस्टा सोसायटी में निर्मित शानदार पिकल बॉल कोर्ट का शुभारंभ रविवार को सोसायटी के सीनियर सिटीजन होशियार सिंग मंगत, सेवक सिंग अरोरा, जगन्नाथ गोंदूड़े, जी एस बांबरा ( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन) सुनील अग्रवा एवं प्रफुल मिश्रा ने किया। सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की है की भविष्य में यहां के बच्चे प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष विजय मंगवानी, सचिव राजीव लोचन उपाध्यक्ष महेश लिंगराज एवं कोषाध्यक्ष अवनीत सिंग, पूर्व अध्यक्ष कीर्ति व्यास, प्रमिल सग्गर, एवं इंदर पाल जुनेजा उपस्थित थे। इस सोसायटी में बच्चों , महिलाओं और खिलाडिय़ों के लिये पहले से ही कई खेल सर्व सुबिधाएं है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे