रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अक्टूबर। चौरसिया कॉलोनी निवासी एक महिला से पौने सात लाख की ठगी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर किस्तों में रकम निकाल लिए।
फीफा ट्रेडर्स की प्रोपराइटर मिनाज बानो ने अज्ञात व्यक्ति पर ऑनलाइन धोखाधड़ी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी है।
मिनाज बानो ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 अक्टूबर को दोपहर 140 बजे से 2.30 बजे के बीच उनके मोबाइल फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से 6,80,375.98 की राशि ट्रांसफर कर दी गई। इस मामले में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस से संबंधित बैंक खातों, लाभार्थियों, यूपीआई और ट्रांजैक्शन की जांच कर धनराशि के लेन-देन की पूरी कड़ी का पता लगाने का अनुरोध किया है।
बैंक खातों में उपलब्ध संदिग्ध धनराशि को नियमानुसार होल्ड या फ्रीज कराने, आगे की निकासी रोकने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बैंक ट्रॉजेक्शन और अन्य दस्तावों की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।