रायपुर

प्रधान ने बेटी के विवाह समारोह में साय को आमंत्रित किया
24-Oct-2026 8:24 PM
प्रधान ने बेटी के विवाह समारोह में साय को आमंत्रित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अक्टूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर ओडिशा के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। प्रधान, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी रहे हैं। इस मुलाकात में श्री साय को प्रधान ने अपनी पुत्री के विवाह समारोह में आमंत्रित करते हुए आमंत्रण पत्र सौंपा। उनकी पुत्री का विवाह बिलासपुर में हो रहा है। कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधान पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं। इसके बाद वे दोनों बसना की गढफ़ूलझर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

 


अन्य पोस्ट