रायपुर

धर्म परिवर्तन, दो महिलाओं पर दबाव बनाने को लेकर एफआईआर
23-Oct-2026 7:20 PM
धर्म परिवर्तन, दो महिलाओं पर दबाव बनाने को लेकर एफआईआर

रायपुर, 23 अक्टूबर। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के अपराध दर्ज किया गया है। पीडि़त परिवार ने पुलिस को बताया कि परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. शिकायत में दावा है कि उसकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों पर भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।


अन्य पोस्ट