रायपुर

डॉ. धर्मेन्द्र गहवई के निलंबन पर सीआईडीए ने जताई आपत्ति, आंदोलन की चेतावनी
23-Oct-2026 7:19 PM
डॉ. धर्मेन्द्र गहवई के निलंबन पर सीआईडीए ने जताई आपत्ति, आंदोलन की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गहवई के निलंबन पर छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने निलंबन की परिस्थितियों और आधारों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन का कहना है कि चिकित्सकीय कैडर के अधिकारों की न्यायिक लड़ाई लड़ रहे चिकित्सक के खिलाफ इस समय की गई कार्रवाई सवाल खड़े करती है।

एसोसिएशन के अनुसार, डॉ. गहवई उन याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवा संचालनालय में एडिशनल डायरेक्टर जैसे प्रशासनिक पदों पर गैर-चिकित्सकीय संवर्ग के अधिकारियों की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी है। एसोसिएशन ने आशंका जताई कि निलंबन की कार्रवाई न्यायिक लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों पर दबाव बनाने या उन्हें हतोत्साहित करने का प्रयास हो सकती है। निलंबन आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 एवं 22(क) के उल्लंघन का उल्लेख है, लेकिन कथित उल्लंघन की विशिष्ट घटना का स्पष्ट विवरण नहीं होने का दावा भी एसोसिएशन ने किया है।

एसोसिएशन ने कहा है कि क्ररू्र, जॉइंट डायरेक्टर और ष्ठ॥स् से संबंधित विवादित पदस्थापनाओं के मामले में हाईकोर्ट में अतिरिक्त याचिकाएं दायर करने की तैयारी की गई है।  चिकित्सकीय कैडर के प्रशासनिक पदों पर संवर्गीय पात्रता, वरिष्ठता और भर्ती नियमों के पालन की मांग की है।

साथ ही डॉ. गहवई के निलंबन की निष्पक्ष समीक्षा और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पाए जाने पर इसे निरस्त करने की मांग की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह विधिसम्मत विभागीय कार्रवाई के खिलाफ नहीं है, लेकिन दुर्भावना या प्रतिशोध के आधार पर कार्रवाई होने पर न्यायिक, प्रशासनिक और लोकतांत्रिक स्तर पर विरोध करेगा।


अन्य पोस्ट