रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आज साप्ताहिक समयसीमा टी एल बैठक ली । इसमें सभी कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हुए स अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मिश्रा ने रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के कार्य को प्राथमिकता देने कहा है आयुक्त ने टी एल बैठक में सफाई सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति का अवलोकन किया. आयुक्त ने सफाई के पूर्व और सफाई के पश्चात की प्रमाण फोटो का अवलोकन किया। आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को सफाई कार्य को प्राथमिकता देने कहा।
आयुक्त ने राजस्व वसूली किये जाने को प्राथमिकता देने सभी जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयुक्त ने 31 दिसम्बर 26 तक वर्तमान वर्ष के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान पर 4 प्रतिशत की छूट देकर अधिक से अधिक संख्या में करों की वसूली के निर्देश दिए। साथ ही बड़े बकायादारों से बकाया वसूली सख्तीपूर्वक करने कहा।
आयुक्त मिश्रा ने नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण तय समयसीमा के भीतर, अवैध नल कनेक्शनों को करारोपण में सम्मिलित कर नल निर्धारित अर्थदंड लेकर नियमित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने शहर में त्यौहार के पूर्व प्रकाश व्यवस्था को सुचारु बनाने के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध कॉलोनी के प्रकरणों में राजीनामा करने और न होने पर
निर्माण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश जोन कमिश्नरों को दिए।