रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। प्रदेश किसान संघ समर्थन मूल्य वृध्दि का लाभ देते हुए नए सीजऩ में 3358 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की मांग को लेकर चलाए जा रहे दाम-सत्याग्रह अंतर्गत 26 अक्टूबर से किसान-भुगतान यात्रा शुरू करने जा रहा है। यह जानकारी संघ के प्रदेश संयोजक सुदेश टीकम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि
2024-25 एवं 2025-26 की धान की अंतर राशि कमश: 117 रू एवं 186 रू प्रति क्विंटल की दर से भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया चौथी किश्त का भुगतान व समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने की भी मांग की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि संघ इन मांगो को लेकर 'दाम सत्याग्रह 30 जनवरी 2026 किसान संगठनो के साझा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। सरकार से किसानों की 6066 करोड़ रु की लेनदारी है। वर्ष 2024-25 मे धान का समर्थन मूल्य में 117 रू प्रति क्विंटल की वृध्दि की जिसका लाभ किसानों को नहीं दिया गया। 25-26 में 149 लाख टन धान खरीदा जिसका 117 रू प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि 1743 करोड़ रु का भुगतान बकाया है। इसी तरह पिछले साल 2025-26 में 69 रू समर्थन मूल्य की वृध्दि हुई 117 रू के साथ सकल वृद्धि 186 रू हुई सरकार ने इस सीजन में 2623 करोड़ रू अंतर राशि का भुगतान भी सरकार द्वारा नहीं किया गया। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 1700 करोड़ रु का भुगतान भी बाकी है।
संघ ने किसान भुगतान यात्रा कर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की रणनीति बनाई है। 26 अक्टूबर को राजधानी में, 27 को धमतरी, 28 को कांकेर, 29 को कोंडागाँव, 30 को जगदलपुर एवं 31 अक्टुबर को नारायणपुर में मुख्यमंत्री के नाम 12 मांगों का ज्ञापन सौपा जाएगा।