रायपुर

हिट एंड रन, एक की मौत दूसरा घायल
22-Oct-2026 7:10 PM
 हिट एंड रन, एक की मौत दूसरा घायल

रायपुर, 22 अक्टूबर। तेलीबांधा थाना इलाके में अग्रसेन धाम सिग्नल के पास एक अज्ञात कार चालक ने दो लोगों को ठोकर मार दी। हाटसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि फरार कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट