रायपुर

एमडी एमएस प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 27 तक
22-Oct-2026 7:09 PM
एमडी एमएस प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन 27 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर एमडी एमएस  पाठ्यक्रम की राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश वर्ष 2026 के लिए प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए नीट पीजी 2026 के पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन  22 अक्टूबर  प्रात: 11 बजे से 27 अक्टूबर  रात्रि 11:59 बजे तक तथा च्वाइस  फाइलिंग एवं  लाकिंग  28 अक्टूबर रात्रि 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।ऑनलाइन आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए रू. 2,000/- तथा एन?आर?आई हेतु रू. 10,000/- निर्धारित है। पंजीयन राशि (सुरक्षा निधि राशि) शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की सीट हेतु अनारक्षित श्रेणी के लिए रू. 25,000/- एवं  अजा जजा ओबीसी हेतु रू. 12,500/- तथा निजी चिकित्सा महाविद्यालय की सीट हेतु रू. 2,00,000/-निर्धारित है।विस्तृत जानकारी, प्रवेश नियम एवं आगामी काउंसिलिंग प्रक्रिया हेतु संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in एवं काउंसिलिंग पोर्टल https://cgdme.admissions का अवलोकन करें।

मंत्री का आश्वासन आदेश में अब तक नहीं बदला

इस बीच जूडो अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह ने एक बयान में कहा कि नीट पीजी स्टेट काउंसलिंग की डेट आ गई है लेकिन अभी तक मंत्री के आश्वासन के बाद भी  एनओसी  के लिए प्रॉपर्टी गिरवी रखने वाला ऑर्डर निरस्त नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट