रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। नवंबर से जनवरी तक रेल यात्रियों को असुविधा होने जा रही है। रेलवे ने इस बीच चलने वाली छह ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं कलिंगा उत्कल और साउथ बिहार परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसावां सेक्शन में अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य टीआरटी (ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन) मशीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्य के चलते 24 नवंबर से 15 जनवरी के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक रहेगा।
लगातार दो महीने से अधिक समय तक सप्ताह में दो दिन रहने वाले इस ब्लाक के कारण यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द प्रमुख गाडिय़ां: टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस : नवंबर (24, 27), दिसंबर (1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29) और जनवरी (1, 5, 8, 12, 15) को दोनों तरफ से रद्द रहेगी। नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस- 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार (7, 14, 21, 28) और जनवरी (4, 11) को रद्द । सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस : 25 नवंबर, दिसंबर (2, 9, 16, 23, 30) और जनवरी (6, 13) को रद्द। सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस-21 व 28 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक शनिवार और जनवरी (2, 9) को रद्द । पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस : 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11) को रद्द।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिय़ां
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस- योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली यह गाड़ी निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग (ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक) होकर पुरी जाएगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस : आरा से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग (कांद्रा-सीनी, टाटानगर-गम्हरिया छोडक़र) होते हुए दुर्ग पहुंचेगी।