रायपुर

इस्पात फैक्ट्री से 800 किलो कापर वायर पार
22-Oct-2026 7:05 PM
इस्पात फैक्ट्री से 800 किलो कापर वायर पार

रायपुर, 22 अक्टूबर। शहर के हीरापुर इलाके में स्थित अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए के कॉपर वायर पार किया । फैक्ट्री संचालक के अनुसार कीमत 10 लाख से अधिक है। चोरों ने पहले फैक्ट्री में तैनात चौकीदार को बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद फैक्ट्री से करीब 800 किलो कॉपर वायर चोरी कर फरार हो गए।  कबीर नगर पुलिस के अनुसार  गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में कुछ अज्ञात बदमाश  घुसे । उस समय फैक्ट्री में चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। बदमाशों ने पहले चौकीदार को अपने कब्जे में लिया और उसे बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि चौकीदार ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पिटाई के बाद बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर रखे कॉपर वायर को निशाना बनाया।  बदमाशों ने फैक्ट्री के अंदर से करीब 800 किलोग्राम कॉपर वायर काटकर चोरी कर लिया।


अन्य पोस्ट