रायपुर
नंदनवन में हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
22-Oct-2026 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत हो गई। 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि में उसकी मृत्यु हुई। सफारी प्रबंधन के अनुसार, मौत का कारण वृद्धावस्था है।फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी के चिडिय़ाघर से रायपुर लाया गया था। उस समय उसकी उम्र 12 वर्ष थी। तब से वह नंदनवन में रह रही थी।
मौत के बाद वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी ने नियमानुसार पोस्टमार्टम किया। इसके बाद सफारी प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और फफोरी की देखभाल करने वाले कर्मचारी मौजूद रहे। उसके निधन पर प्रबंधन ने दुख जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे