रायपुर

बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला, मठपारा में चाकू दिखा पैसों की मांग
21-Oct-2026 7:06 PM
बीच-बचाव करने गए युवक पर हमला, मठपारा में चाकू दिखा पैसों की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अक्टूबर। आसपास के थाना इलाकों में बीते दिनों मारपीट और हमले की घटना सामने आई है। इनमें सिलतरा में कल शाम विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गए युवक पर ईंट और चाकू से हमला किया गया। वहीं, खमतराई में घर के सामने पटाखे फोडऩे से मना करने पर महिला अन्य लोगों के साथ युवकों ने मारपीट कर दी।

सिलतरा के साई विहार कॉलोनी निवासी युवराज ने बताया कि मंलवार शाम 5.30 बजे हथनीन तालाब के पास मोहल्ले के रहने वाले नसीम और वसीम अपने साथियों के साथ साई विहार समिति के लोगों से विवाद कर रहा था। जिसके देख कर युवराज वहां बीच-बचाव करने पहुंचा, झगड़ा शांत होने के बाद लडक़े वहां से चले गए। जिसके करीब आधे घंटे बाद जब वह सिलतरा बाजार चौक पहुंचा, तो वहां नज्जू खान मिला। नज्जू ने अपने दोनों बेटों और साथियों को बुलाकर युवराज पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच नसीम खान ने वहीं पड़े ईंट से युवराज पर हमला कर दिया। और वसीम खान ने हाथ-मुक्के और हाथ में पहने कड़े से उसके सिर, चेहरे और नाक पर हमला किया। इसी बीच किसी ने चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले में घायल युवराज बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद लडक़े वहां से भाग निकले। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं खमतराई के बंजारी नगर में पटाखे फोडऩे को लेकर युवकों के बीच झगड़ा हो गया। चंदु निषाद, गौतम विश्वकर्मा उर्फ लल्ला, टोपू साहू और कबीर मानिकपुरी ने शशिकला के साथ विवाद किया। लडक़े घर के पास पटाखे फोड़ रहे थे। शशिकला ने पटाखे फोडऩे से मना किया, जिसके बाद आरोपी लडक़े जबरन घर में घुसकर उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मठपारा के शीतला चौक निवासी ने मोहल्ले के दीपक यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। 20 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह अपने घर के पास मिं_ू पान ठेले के पास पहुंचा था, तभी दीपक यादव वहां आया और चाकू दिखाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने चाकू दिखा मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कियाहै। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट